वर्ग किसे कहते हैं – वर्ग की परिभाषा – क्षेत्रफल – विकर्ण – भुजा की लम्बाई

वर्ग किसे कहते हैं – वर्ग की परिभाषा – वर्ग का क्षेत्रफल सूत्र – वर्ग का परिमाप का सूत्र – वर्ग का विकर्ण सूत्र – रेखागणित गणित का एक महत्त्वपूर्ण भाग हैं. जिसमे विभिन्न आकृति और उसके सम्बंधित मापन का अध्धयन किया जाता हैं. इस आर्टिकल (varg kise kahate hain – varg ka kshetrafal ka sutra – varg ka parimap ka sutra – varg vikern ka sutra – varg ki paribhasha ) में हम रेखागणित की ऐसे ही महत्वपूर्ण आकृति वर्ग के बारे में विस्तार से अध्धयन करने वाले हैं. इस आर्टिकल में हम वर्ग का क्षेत्रफल, परिमाप, भुजा और विकर्ण की लम्बाई को ज्ञात करने के तरीके को जानेगे और समझेगे.

varg-kise-kahate-hain-varg-ka-kshetrafal-sutra-parimap-varg-vikern-sutra-paribhasha

चतुर्भुज किसे कहते हैं?

ऐसी बंद आकृति जिसमे चार भुजाए उपस्थित होती हैं. चतुर्भुज कहलाती हैं.

वर्ग किसे कहते हैं – वर्ग की परिभाषा (varg kise kahate hain -varg ki paribhasha)

वह चतुर्भुज जिसकी चारो रेखाए समान या बराबर होती हैं. तथा चारो कोण समकोण होते हैं. ऐसे चतुर्भुज को वर्ग कहते हैं. निचे तस्वीर में वर्ग का चित्र दिया गया हैं.

वर्ग के क्या गुण हैं?

किसी भी वर्ग में निम्नलिखित गुण समाहित होते हैं.

  • किसी भी वर्ग की चारों भुजाए समान होती हैं.
  • वर्ग के चारो कोण समान होते हैं.
  • वर्ग का प्रत्येक कोण समकोण अर्थात 90 डिग्री का होता हैं.
  • वर्ग की दोनों विकर्ण आपस में समान होती हैं.
  • एक वर्ग की आमने सामने की भुजाओ की लम्बाई हमेशा समान होती हैं. और दोनों भुजाए आपस में समांतर होती हैं.
  • एक वर्ग आयत भी होता हैं.
  • वर्ग एक समांतर चर्तुभुज भी होता हैं.

Rekha kise kahate hain – रेखाए कितने प्रकार की होती हैं- बिंदु, रेखाखंड, किरण

वर्ग का क्षेत्रफल सूत्र क्या हैं? (varg ka kshetrafal ka sutra)

वर्ग का क्षेत्रफल निकालने के दो तरीके होते हैं. यह दो तरीके निम्न-अनुसार हैं.

  • जब वर्ग की भुजा की लम्बाई ज्ञात हो.
  • जब वर्ग के विकर्ण की लम्बाई ज्ञात हो.

जब वर्ग की भुजा की लम्बाई ज्ञात हो.

जैसा की हमे मालूम हैं की किसी भी वर्ग की चारों भुजाए आपस में समान होती हैं. अंत अगर हमे वर्ग की भुजा की लम्बाई ज्ञात हैं. तो हम वर्ग के क्षेत्रफल के सूत्र से वर्ग का क्षेत्रफल आसानी से निकाल सकते हैं.

वर्ग का क्षेत्रफल का सूत्र = भुजा x भुजा

उदाहरण: अगर किसी वर्ग के भुजा की लम्बाई 3 सेंटीमीटर हैं. तो हमे ज्ञात हैं की वर्ग के सभी भुजाओ की लम्बाई 3 सेंटीमीटर होगी. क्योंकि वर्ग की सभी भुजाए समान होती हैं. वर्ग का क्षेत्रफल हम आसानी से सूत्र के द्वारा ज्ञात कर सकते हैं.

वर्ग का क्षेत्रफल = भुजा x भुजा

= 3 x 3

= 9 वर्ग सेंटीमीटर

जब वर्ग के विकर्ण की लम्बाई ज्ञात हो.

अगर हमे वर्ग के विकर्ण की लम्बाई ज्ञात होती हैं. तो हम वर्ग का क्षेत्रफल आसानी से ज्ञात कर सकते हैं. क्योंकि हमे पता हैं की वर्ग के दोनों विकर्ण की लम्बाई समान होती हैं.

अगर वर्ग के विकर्ण की लम्बाई ज्ञात हैं तो क्षेत्रफल ज्ञात करने का सूत्र

वर्ग का क्षेत्रफल = विकर्ण x विकर्ण / 2

उदाहरण: अगर किसी वर्ग के विकर्ण की लम्बाई 3 सेंटीमीटर हैं. तो दुसरे विकर्ण की लम्बाई भी 3 सेंटीमीटर होगी. अंत वर्ग का क्षेत्रफल आसानी से सूत्र से ज्ञात कर सकते हैं.

वर्ग का क्षेत्रफल = 3 x 3 / 2

= 4.5 वर्ग सेंटीमीटर

अर्थात 3 सेंटीमीटर विकर्ण वाले वर्ग का क्षेत्रफल 4.5 वर्ग सेंटीमीटर होता हैं.

आयत किसे कहते हैं | आयत की परिभाषा क्या हैं

वर्ग का परिमाप का सूत्र क्या हैं? (varg ka parimap ka sutra)

किसी भी आकृति का परिमाप उसमे उपस्थित सभी भुजाओ की लम्बाई का योग होता हैं. अंत अगर किसी वर्ग की एक भुजा की लम्बाई x हैं. तो वर्ग का परिमाप 4x होगा. क्योंकि वर्ग की चारो भुजाए आपस में समान होती हैं.

वर्ग का परिमाप का सूत्र = 4 x भुजा की लम्बाई

उदाहरण: अगर किसी वर्ग की भुजा की लम्बाई 2 सेंटीमीटर हैं. तो आसानी से वर्ग का परिमाप सूत्र की सहायता से ज्ञात किया जा सकता हैं.

वर्ग का परिमाप का सूत्र = 4 x भुजा की लम्बाई

= 4 x 2

= 8 सेंटीमीटर

अंत 2 सेंटीमीटर भुजा वाले वर्ग का परिमाप 8 सेंटीमीटर होता हैं.

वर्ग का विकर्ण सूत्र क्या हैं? (varg vikern ka sutra)

अगर आपको वर्ग की भुजा की लम्बाई ज्ञात हैं. तो आसानी से विकर्ण की लम्बाई सूत्र के द्वारा ज्ञात कर सकते हो. इसके लिए निचे दिए गए सूत्र का उपयोग करे.

वर्ग का विकर्ण का सूत्र = √2 × भुजा

उदाहरण: माना की किसी वर्ग की भुजा की लम्बाई 3 सेंटीमीटर हैं. अंत वर्ग के विकर्ण की लम्बाई हम आसानी से सूत्र के द्वारा ज्ञात करते हैं.

वर्ग का विकर्ण का सूत्र = √2 × भुजा

= √2 × 3

= 1.414 × 3

= 4.242 सेंटीमीटर

अंत 3 सेंटीमीटर भुजा वाले वर्ग के विकर्ण की लम्बाई 4.242 सेंटीमीटर होती हैं.

वर्ग की भुजा की लम्बाई ज्ञात करने का सूत्र क्या हैं?

वर्ग की भुजा की लम्बाई को ज्ञात करने के दो तरीके हैं.

  • जब वर्ग का क्षेत्रफल ज्ञात हो.
  • जब वर्ग का परिमाप ज्ञात हो.

जब वर्ग का क्षेत्रफल ज्ञात हो.

अगर हमे किसी वर्ग का क्षेत्रफल ज्ञात हैं. तो हम आसानी से वर्ग की भुजा की लम्बाई ज्ञात कर सकते हैं. इसके लिए निचे दिए गए सूत्र का उपयोग करे.

वर्ग की भुजा की लम्बाई = √क्षेत्रफल

उदाहरण: अगर किसी वर्ग का क्षेत्रफल 16 वर्ग मीटर हैं. अगर इसके भुजा की लम्बाई ज्ञात करना चाहते हैं. निम्न विधि का अनुसरण करे.

वर्ग की भुजा की लम्बाई = √क्षेत्रफल

= √16

= 4 मीटर

अंत 16 वर्गमीटर वाले वर्ग की प्रत्येक भुजा की लम्बाई 4 मीटर होती हैं.

जब वर्ग का परिमाप ज्ञात हो.

वर्ग का परिमाप वर्ग के चारों भुजाओ का योग होता हैं. अंत चारों भुजाओ के योग को 4 से भाग देने पर वर्ग के भुजा की लम्बाई आसानी से ज्ञात की जा सकती हैं.

वर्ग की भुजा की लम्बाई = परिमाप / 4

उदाहरण: माना की किसी वर्ग का परिमाप 16 मीटर हैं. और हम वर्ग की भुजा की लम्बाई ज्ञात करना चाहते हैं. तो निम्न तरीके से सूत्र की सहायता से आसानी से ज्ञात कर सकते हैं.

वर्ग की भुजा की लम्बाई = परिमाप / 4

= 16 / 4

= 4 मीटर

अंत 16 मीटर परिमाप वाले किसी वर्ग की एक भुजा की लम्बाई 4 मीटर होती हैं.

फुटबॉल का वजन कितना होता है? – FIFA के मानकों के अनुसार

निष्कर्ष

इस आर्टिकल (वर्ग किसे कहते हैं – वर्ग की परिभाषा – वर्ग का क्षेत्रफल का सूत्र – वर्ग का परिमाप का सूत्र – वर्ग का विकर्ण का सूत्र ) को लिखने का हमारा उद्देश्य आपको सरल हिंदी भाषा में वर्ग की परिभाषा, क्षेत्रफल, परिमाप, विकर्ण को ज्ञात करने के सूत्र के बारे में बताना हैं. इस आर्टिकल में हमने ज्यादा से ज्यादा उदाहरण दिए हैं. जिससे आपको सूत्र को समझने और प्रयोग करने में आसानी रहती हैं.

आपको यह आर्टिकल (varg kise kahate hain – varg ka kshetrafal ka sutra – varg ka parimap ka sutra – varg vikern ka sutra – varg ki paribhasha) कैसा लगा हैं. यह हमे तभी पता चलेगा जब आप हमे निचे कमेंट करके बताएगे. यह आर्टिकल विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओ की दृष्टी से भी महत्वपूर्ण हैं. इसलिए इस आर्टिकल को उन लोगो और दोस्तों तक पहुचाए जो प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. क्योंकि ज्ञान बाटने से हमेशा बढ़ता हैं. धन्यवाद.

Leave a Comment

x