Gypsum ka rasayanik sutra kya hai – जिप्सम का रासायनिक सूत्र

जिप्सम का रासायनिक सूत्र क्या हैं? (gypsum ka rasayanik sutra kya hai) – रसायन विज्ञान के ऐसे बहुत सारे रसायन हैं. जिनका उपयोग हम दैनिक जीवन में करते हैं. जिसमे से एक प्रमुख जिप्सम हैं. जिप्सम का उपयोग विभिन्न क्षेत्रो में होता हैं. जिप्सम का विभिन्न प्रकार के कांच, पोर्सिलीन और उर्वरक बनाने में होता हैं. इस आर्टिकल में हम जिप्सम और इसके सूत्र के बारे में विस्तार से अध्धयन करेगे.

gypsum-ka-rasayanik-sutra-kya-hai

जिप्सम क्या हैं?

जिप्सम एक तहदार खनिज हैं. जिप्सम को हरसौंठ और सैलैनाइट भी कहते हैं. रासायनिक विज्ञान के अनुसार जिप्सम कैल्शियम का सल्फेट और इसमें जल के दो अणु भी होते हैं. इसको गर्म करने पर इसमें से जल के अणु निकल जाते हैं. और जिप्सम अजल हो जाता हैं. जिप्सम दिखने में संगमरमर के दानों के समान दीखता हैं.

तत्व किसे कहते हैं – तत्व कितने होते हैं

जिप्सम का रासायनिक नाम क्या हैं?

जिप्सम का रासायनिक नाम कैल्शियम सल्फेट हैं.

जिप्सम का रासायनिक सूत्र क्या हैं? (gypsum ka rasayanik sutra kya hai)

जिप्सम का रासायनिक सूत्र CaSO4.2H2O हैं. इसका निर्माण जल में प्लास्टर ऑफ़ पेरिस को मिलाने से होता हैं.

जिप्सम कहा पाया जाता हैं?

जिप्सम खनिज शुष्क जलवायु वाले क्षेत्रों में अधिक मात्रा में पाया जाता हैं. यह पूरी दुनिया में कही भी आसानी से प्राप्त हो जाना वाला खनिज हैं. भारत में जिप्सम राजस्थान, बिहार, तमिलनाडू और गुजरात में अधिक मात्रा में पाया जाता हैं.

जिप्सम के भौतिक गुणधर्म क्या हैं?

जिप्सम के भौतिक गुणधर्म निम्नलिखित हैं:

  • जिप्सम कोमल होता हैं. जिसे आप अपने नाखुनो से भी खरोंच सकते हैं. यह जल में अविलय होता हैं.
  • जिप्सम क्रिस्टल के रूप में प्राप्त होता हैं. जो दिखने में सुन्दर और व्यवस्थित लगते हैं.

viranjak churn ka sutra – विरंजक चूर्ण का भौतिक गुण – उपयोग

जिप्सम के उपयोग क्या हैं?

जिप्सम ने उपयोग निम्नलिखित हैं:

  • जिप्सम का उपयोग प्लास्टर ऑफ़ पेरिस, गंधक का अम्ल, और रासायनिक खाद बनाने में होता हैं.
  • इसका उपयोग अग्निसह ईटेंबनाने में होता हैं.
  • कांच और पोर्सिलीन बनाने में जिप्सम का उपयोग खनिज के रूप में होता हैं.
  • विभिन्न प्रकार के उर्वरक जैसे अमोनियम सल्फेट बनाने में जिप्सम का उपयोग किया जाता हैं.

Baking soda ka rasayanik sutra – बेकिंग सोड़ा का रासायनिक नाम

निष्कर्ष

इस आर्टिकल  में हमने सरल भाषा में जिप्सम खनिज के बारे में वर्णन किया हैं.  इसका निर्माण जल में प्लास्टर ऑफ़ पेरिस को मिलाने से होता हैं. जिप्सम का रासायनिक सूत्र CaSO4.2H2O और रासायनिक नाम कैल्शियम सल्फेट हैं.

लोहा कैसे बनता हैं – लोहा बनाने के तीनो चरण की जानकारी

आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हैं. यह हमे तभी पता चलेगा जब आप हमे निचे कमेंट करके बताएगे. यह आर्टिकल विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओ की दृष्टी से भी महत्वपूर्ण हैं. इसलिए इस आर्टिकल को उन लोगो और दोस्तों तक पहुचाए जो प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. क्योंकि ज्ञान बाटने से हमेशा बढ़ता हैं. धन्यवाद.

1 thought on “Gypsum ka rasayanik sutra kya hai – जिप्सम का रासायनिक सूत्र”

Leave a Comment

x