जो कभी ना मरे – अनेक शब्दों के लिए एक शब्द | jo kabhi na mare

जो कभी ना मरे – अनेक शब्दों के लिए एक शब्द | anek shabdon ke liye ek shabd jo kabhi na mare – हिंदी व्याकरण हिंदी भाषा का आधार है. हिंदी व्याकरण में हींदी भाषा को सही से लिखने और समझने के नियम मौजूद होते है. इस आर्टिकल में हम ऐसे ही हिंदी व्याकरण के पाठ “अनेक शब्दों के लिए एक शब्द” के बारे में जानेगे और जानेगे की इसकी जरूरत क्यों है. इसके साथ ही इस आर्टिकल में हम “जो कभी ना मरे” वाक्य के लिए एक शब्द भी जानेगे. इसके अलावा इस आर्टिकल में हमने विभिन्न वाक्यों के एक शब्द भी डाले है. जो आपकी जानकारी को बढ़ाएंगे और परीक्षाओ के हिसाब भी महत्वपूर्ण है.

jo-kabhi-na-mare-anek-shabdon-ke-liye-ek-shabd

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द से क्या तात्पर्य

जब किसी विचार या एक से अधिक शब्दों के लिए एक शब्द का उपयोग किया जाता है. तो इसे अनेक शब्द का एक शब्द कहा जाता है. यह शब्द इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अच्छे लेखन के लिए आपको कम शब्दों में अत्यधिक विस्तृत भावो और विचारो को व्यक्त करना होता है. इसके लिए कम से कम और प्रभावशाली शब्दों का चयन करना चाहिए. इसलिए अनेक शब्दों के लिए एक शब्द का महत्त्व हिंदी भाषा में अत्यधिक है.

इसे एक उदाहरन से समझे तो जैसे – “राम कविता लिखता है”. इसको हम “राम कवि है” से भी व्यक्त कर सकते है. क्योंकि जो व्यक्ति कविता लिखता है वह व्यक्ति कवि कहलाता है. इस प्रकार वाक्य को कम शब्दों तथा प्रभावशाली शब्दों का उपयोग करके लिखने से लेखन में उत्कर्षता आती है.

संचारी भाव की संख्या कितनी है | sanchari bhav ki sankhya kitni hai

“जो कभी ना मरे” अनेक शब्दों के लिए एक शब्द क्या है | anek shabdon ke liye ek shabd jo kabhi na mare

जो कभी ना मरे इस वाक्य का अनेक शब्द के लिए एक शब्द ‘अमर’ है.

अनेक शब्दों के एक शब्द के उदाहरण

अनेक शब्दों के एक शब्द के अन्य उदाहरन निम्नलिखित है:

अपने देश से दुसरे देश में समान जाना निर्यात
अपनी हत्या स्वयं करना- आत्महत्या
अत्यंत सुन्दर स्त्री रूपसी
अपने देश से दुसरे देश में समान जाना- निर्यात
अपनी हत्या स्वयं करना आत्महत्या
अवसर के अनुसार बदल जाने वाला अवसरवादी
अच्छे चरित्र वाला– सच्चरित्र
आज्ञा का पालन करने वाला- आज्ञाकारी

किस रस को राजरस कहा जाता है | kis ras ko rasraj kaha jata hai

अनुचित बात के लिए आग्रह– दुराग्रह
अण्डे से जन्म लेने वाला- अण्डज
आकाश को चूमनेवाला- आकाशचुंबी

व्याकरण के कितने अंग / भेद / प्रकार होते हैं?

आवश्यकता से अधिक वर्षा- अतिवृष्टि
अधिकार या कब्जे में आया हुआ- अधिकृत
अन्य से सम्बन्ध न रखने वाला- अनन्य
अभिनय करने योग्य- अभिनेय
अभिनय करने वाला पुरुष- अभिनेता
अभिनय करने वाली स्त्री- अभिनेत्री
अच्छा-बुरा समझने की शक्ति का अभाव- अविवेक
अपने हिस्से या अंश के रूप में कुछ देना- अंशदान

किसी के घर की होनेवाली तलाशी- (खानातलाशी)
किसी के इर्द-गिर्द घेरा डालने की क्रिया- (घेराबन्दी)

किसी की कृपा से पूरी तरह संतुष्ट- (कृतार्थ)
कारागार से संबंध रखने वाला- (कारागारिक)
कार्य करने वाला व्यक्ति- (कार्यकर्ता)
किन्हीं निश्चित कार्यों के लिए बनायी गयी समिति- (कार्यसमिति)
क्रम के अनुसार- (क्रमानुसार)
किसी विचार/निर्णय को कार्यरूप देना- (कार्यान्वयन)
कुंती का पुत्र- (कौंतेय)
विश्र्वास के योग्य – (विश्र्वसनीय)
विद्या की चाह रखने वाला (विद्यार्थी)
वह स्थान जहाँ मुर्दे जलाये जाते है (श्मशान)
(वह पुरुष) जिसकी पति साथ है (सपतीक)
(वह स्त्री) जिसे पति छोड़ दे (परित्यक्ता)
वह पहाड़ जिससे आग निकलती हो (ज्वालामुखी)
विदेश से वस्तुयें मँगाना- (आयात)
वृद्धावस्था से घिरा हुआ- (जराक्रान्त)
वर्षा के जल से पालित (देवमातृक)
वर्षा सहित तेज हवा- (झंझावात)
व्यक्तिगत आजादी- (स्वतंत्रता)

प्रबंध काव्य किसे कहते हैं | काव्य के भेद या प्रकार

निष्कर्ष

इस आर्टिकल (जो कभी ना मरे – अनेक शब्दों के लिए एक शब्द | anek shabdon ke liye ek shabd jo kabhi na mare) को लिखने का हमारा उद्देश्य आपको अनेक शब्दों के लिए एक शब्द की जानकारी देना है. आपकी जानकारी और परीक्षा की तैयारी को देखते हुए हमने इस आर्टिकल में विभिन्न वाक्यों के एक शब्द लिखे है. “जो कभी ना मरे” इस वाक्य का अनेक शब्दों के लिए एक शब्द “अमर” होता है.

वर्ण के कितने भेद होते हैं – वर्ण के कितने प्रकार होते हैं

क्रिया विशेषण के कितने भेद होते हैं? – क्रिया विशेषण की परिभाषा

रोला छंद का सरल उदाहरण – रोला छंद की परिभाषा – सम्पूर्ण जानकारी
आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हैं. यह हमे तभी पता चलेगा जब आप हमे निचे कमेंट करके बताएगे. यह आर्टिकल विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओ की दृष्टी से भी महत्वपूर्ण हैं. इसलिए इस आर्टिकल को उन लोगो और दोस्तों तक पहुचाए जो प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. क्योंकि ज्ञान बाटने से हमेशा बढ़ता हैं. धन्यवाद.

Leave a Comment

x