UNO का मुख्यालय कहा हैं | संयुक्त राष्ट्र संघ इतिहास और उद्देश्य

UNO ka mukhyalay kahan hai | UNO का मुख्यालय कहा हैं | संयुक्त राष्ट्र संघ इतिहास और उद्देश्य | सयुंक्त राष्ट्र संघ क्या हैं –  आपने संयुक्त राष्ट्र संघ का नाम जरुर सुना होगा. किसी भी अंतराष्ट्रीय मुद्दे में संयुक्त राष्ट्र संघ का हस्तक्षेप रहता हैं. क्योंकि इसका निर्माण ही देशों के बिच आपसी समन्वय बनाने के उद्देश्य से किया गया हैं. लेकिन आपको पता हैं संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय कहा हैं. तथा इसका उद्देश्य और इतिहास क्या हैं. तो इस आर्टिकल में हम आपको संयुक्त राष्ट्र से जुड़े प्रत्येक प्रश्न का जवाब देने वाले हैं.

uno-ka-mukhyalay-kahan-hai-sanyukt-rashtr-sangh-kya-hain-1

सयुंक्त राष्ट्र संघ क्या हैं?

UNO का पूरा नाम यूनाइटेड नेशन आर्गेनाईजेशन (United Nation Organization) हैं. जिसे हिंदी में “सयुंक्त राष्ट्र संघ” भी कहा जाता हैं. यह एक अंतराष्ट्रीय संगठन हैं जिसका मुख्यकार्य अंतराष्ट्रीय कानून को सुविधाजनक बनाना, आर्थिक, सुरक्षा और शांति से जुड़े मुद्दों पर कार्य करना हैं. इस सगठन का निर्माण 24 अक्टूबर, 1945 को हुआ था. उस समय इस सगठन के अधिकारपत्र पर कुल 40 देशों ने हस्ताक्षर किये थे.

विश्व व्यापार संगठन का मुख्यालय कहा हैं – सम्पूर्ण जानकारी

वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ में कुल 193 देश शामिल हैं. तथा सबसे नया देश दक्षिणी सूडान हैं. जिसे 11 जुलाई, 2011 में संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल किया गया था. संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में द्वितीय विश्वयुध्द में अहम भूमिका निभा चुके देश शामिल हैं. इसमें संयुक्त राष्ट्र अमेरिका, रूस, फ़्रांस और यूनाइटेड किंगडम शामिल हैं.

सयुंक्त राष्ट्र संघ का इतिहास क्या हैं?

प्रथम विश्व युध्द की समाप्ति के पश्चात् सन 1929 में राष्ट्र संघ की स्थापना की गई थी. लेकिन राष्ट्र संघ इतना प्रभावशाली संगठन बन कर नहीं उभर पाया. जिसके अनेक कारणों में से एक शांति सेना का नहीं होना भी हैं. लेकिन संयुक्त राष्ट्र संघ के पास अपनी शांति सेना हैं. जो अंतराष्ट्रीय मामलो में शांति स्थापित करने के लिए कारगर भी हैं.

एमनेस्टी इंटरनेशनल का मुख्यालय कहा हैं – सम्पूर्ण जानकारी

द्वितीय युध्द की समाप्ति पर विजय देशों ने संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्माण, सरंचना, सदस्यता इत्यादि के बारे में विचार किया. तथा आख़िरकार 24 अप्रैल, 1945 को अमेरिका के सैन फ्रैंसिस्को में एक अंतराष्ट्रीय सम्मलेन में उपस्थित कुल 40 देशों ने संयुक्त राष्ट्र संघ के अधिकारपत्र पर हस्ताक्षर किया. एक देश पोलैंड ने इसमें बाद में हस्ताक्षर किया था. इस प्रकार संयुक्त राष्ट्र संघ का निर्माण हुआ.

संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय कहा हैं | UNO ka mukhyalay kahan hai

संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय अमेरिका के न्यूयार्क शहर में स्थित हैं. इस इमारत का प्रबन्धन अंतराष्ट्रीय शिल्पकार के समूह के द्वारा किया गया हैं. इस ऐतिहासिक इमारत को पचासी लाख डॉलर में ख़रीदा गया था. इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र संघ के अन्य संस्थानों का मुख्यालय जिनेवा, कोपनहेगन आदि में भी स्थित हैं.

uno-ka-mukhyalay-kahan-hai-sanyukt-rashtr-sangh-kya-hain-1

संयुक्त राष्ट्र संघ का उद्देश्य

सयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यरूप से दो देशों के बिच शांति बनाने का कार्य करता हैं. तथा सभी देशों के बिच आपसी समझ स्थापित करने का कार्य करता हैं. इसका मुख्य उद्देश्य युद्ध स्थिति को रोकना, अंतराष्ट्रीय कानून व्यवस्था को सुविधाजनक बनाना, आर्थिक और सामाजिक जीवन को ऊपर उठाना, बीमारियों से बचने के उपाय सुझाना इत्यादि हैं.

भारत के तीसरे प्रधानमंत्री कौन थे | भारत के प्रधानमंत्रियो की सुंची

मानव अधिकार

द्वितीय विश्व युद्ध में भयंकर नरसंहार के बाद सयुक्त राष्ट्र संघ ने मानव अधिकार की रक्षा करना महत्वपूर्ण समझा था. तथा ऐसी घटनाओ को भविष्य में रोकने के लिए सन 1948 में मानव अधिकारों की सार्वभौम घोषणा को स्वीकार किया. और 15 मार्च, 2006 में मानव अधिकार आयोग को त्यागकर संयुक्त राष्ट्र मानव अधिकार परिषद् की स्थापना की थी.

वर्तमान में मानव अधिकारों के सम्बन्ध में सात निकाय उपस्थित हैं. जिनके नाम निम्नलिखित हैं:

  1. मानव अधिकार संसद
  2. जातीय भेदबाव निष्कासन संसद
  3. प्रवासी कर्मचारी संसद
  4. आर्थिक सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों का संसद
  5. नारी विरुद्ध भेदभाव निष्कासन संसद
  6. बच्चों के अधिकारों का संसद
  7. यातना विरुद्ध संसद

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थापना कब हुई थी

संयुक्त राष्ट्र महिला (यूएन वूमेन)

विश्व में महिलाओ के समानता के मुद्दे को पोत्साहन देने के उद्देश्य से एक एकल संघ का निर्माण करने की स्वीकृति 4 जुलाई, 2010 को स्वीकृत की गई थी. तथा इस एकल एजेंसी की स्थापना व्यावहारिक रूप से 1 जनवरी, 2011 को किया गया. जिसका मुख्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में बनाया गया. संयुक्त राष्ट्र महिला की वर्तमान प्रमुख चिली की पूर्व प्रधानमंत्री मिशेल बैशलैट  हैं.

इस संस्थान का मुख्यकार्य महिलाओ से जुड़े मुद्दे को प्रभावीरूप से रखना हैं. जिससे महिलाओ के प्रति भेदभाव को कम किया जा सके. तथा महिलाओ को सशक्त बनाना संभव को सके. संयुक्त राष्ट्र के चार संस्थानों को मिला कर एक नई सस्थान का निर्माण किया गया. जिसको संयुक्त राष्ट्र महिला नाम दिया गया. यह चार संस्था निम्नलिखित हैं:

  • संयुक्त राष्ट्र महिला विकास कोष 1976
  • महिला संवर्धन हेतु संयुक्त राष्ट्र अन्तरराष्ट्रीय शोध और प्रशिक्षण संस्थान 1976
  • लिंगाधारित मुद्दे पर विशेष सलाहकार कार्यालय 1997
  • महिला संवर्धन प्रभाग 1946

शांति रक्षा सेना

संयुक्त राष्ट्र संघ की शांति रक्षा सेना उन जगहों पर भेजी जाती हैं. जहा पर लड़ाई या हिंसा हुई हैं. यह सेना वहा जाकर शांति स्थापित करने का कार्य करती हैं. और फिर से हिंसा होने की संभावना को रोकती हैं. संयुक्त राष्ट्र की स्वंय की कोई सेना हैं. शांति सेना के दल सदस्य राष्ट्र प्रदान करते हैं. विश्व के दो राष्ट्र कनाडा और पुर्तगाल ने अब तक की सारे शांतिरक्षा कार्य में हिस्सा लिया हैं.

किसान दिवस कब मनाया जाता हैं | किसान दिवस कैसे मनाया जाता हैं

संयुक्त राष्ट्र संघ की राजभाषा

संयुक्त राष्ट्र संघ ने 6 भाषाओ को अपनी राजभाषा घोषित किया हैं. जिसमें चीनी, अरबी, अंग्रेजी, फ़्रांसिसी, रुसी और स्पेनी शामिल हैं. लेकिन इसकी दो मु संचालन की भाषा अंग्रेजी और फ्रांसीसी हैं.

निष्कर्ष

इस आर्टिकल (UNO ka mukhyalay kahan hai | UNO का मुख्यालय कहा हैं | संयुक्त राष्ट्र संघ इतिहास और उद्देश्य | सयुंक्त राष्ट्र संघ क्या हैं) को लिखने का उद्देश्य आपको संयुक्त राष्ट्र संघ के बारे में जानकारी देना हैं. इस संघ की स्थापना द्वितीय युद्ध के पश्चात् शांति बनाए रखने के उद्देश्य से हुई थी. संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय अमेरिका के न्यूयार्क शहर में स्थित हैं. इसका मुख्य उद्देश्य युद्ध को रोकना, अंतराष्ट्रीय कानून व्यवस्था को सुविधाजनक बनाना, आर्थिक और सामाजिक जीवन को ऊपर उठाना, बीमारियों से बचने के उपाय सुझाना इत्यादि हैं.

नेपाल भारत से कब अलग हुआ | नेपाल का इतिहास

यूनिसेफ का मुख्यालय कहा हैं | यूनिसेफ के बारे में जानकारी

जीएसटी कब लागु किया गया था और उसकी तारीख क्या हैं

आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हैं. यह हमे तभी पता चलेगा जब आप हमे निचे कमेंट करके बताएगे. यह आर्टिकल विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओ की दृष्टी से भी महत्वपूर्ण हैं. इसलिए इस आर्टिकल को उन लोगो और दोस्तों तक पहुचाए जो प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. क्योंकि ज्ञान बाटने से हमेशा बढ़ता हैं. धन्यवाद.

x