वर्ण के कितने भेद होते हैं – वर्ण के कितने प्रकार होते हैं

वर्ण के कितने भेद होते हैं – वर्ण के कितने प्रकार होते हैं- वर्ण किसे कहते हैं उनके नाम – varn kise kahate hain – varn kitne prakar / bhed ke hote hain – हिंदी भाषा में हिंदी व्याकरण का महत्वपूर्ण स्थान हैं. क्योंकि हिंदी व्याकरण हिंदी भाषा को शुध्द रूप में लिखने और बोलने के लिए सहायक हैं. हिंदी व्याकरण में हिंदी भाषा को लिखने और बोलने के लिए विभिन्न नियम मौजूद हैं. इस आर्टिकल हम ऐसे ही हिंदी व्याकरण के महत्वपूर्ण पाठ वर्ण और वर्णों के भेद या प्रकार के बारे में विस्तार से अध्धयन करने वाले हैं.

varn-ke-kitne-bhed-hote-hain-unke-naam-varn-kise-kahte-hain

इस आर्टिकल में हम यह भी जानेगे की वर्णमाला क्या होती हैं. और वर्णमाला में कुल कितने स्वर और व्यंजन उपस्थित होते हैं. साथ में हम इस आर्टिकल में यह जानेगे की वर्णमाला के स्वरों और व्यंजनों को कितने भेदों या प्रकारों या अंगो में बाटा गया हैं.

वर्ण किसे कहते हैं? (Varn ke kitne bhed hote hain)

वर्ण भाषा की मूल इकाई हैं. जिसका अर्थ होता हैं. वर्ण को ओर अधिक तोड़ा नहीं जा सकता हैं. प्रत्येक वर्ण के लिए लिखित में एक संकेत उपस्थित हैं. जिसे वर्ण संकेत कहा जाता हैं.

जब हम बोलते हैं तो हमारे मुख से ध्वनि (वायु) निकलती हैं. वर्ण ध्वनि का ही लिखित रूप होता हैं. हिंदी भाषा की लिपि देवनागरी लिपि कहलाती हैं. देवनागरी लिपि में प्रत्येक ध्वनि के लिए एक लिखित संकेत मौजूद हैं. जिसे वर्ण कहा जाता हैं.

वर्णों के समूह से शब्दों का निर्माण होता हैं. उसी प्रकार शब्दों के समूह से वाक्य का निर्माण होता हैं.

व्याकरण के कितने अंग / भेद / प्रकार होते हैं?- vyakaran ke kitne ang hote hain

हिंदी भाषा में वर्णों की संख्या कितनी हैं?

जैसा की हमे मालूम हैं की हिंदी भाषा की लिपि देवनागरी लिपि हैं. देवनागरी भाषा का उपयोग नेपाली, संस्कृत और मराठी भाषा में भी किया जाता हैं. देवानागरी भाषा में कुल 52 वर्ण उपस्थित हैं. जिसमें से 39 व्यंजन और 13 स्वर होते हैं. वही उच्चारण की दृष्टी से 45 वर्ण उपस्थित हैं. जिसमे से 35 व्यंजन और 10 स्वर उपस्थित हैं.

वर्णमाला किसे कहा जाता हैं?

वर्णों के समूह को वर्णमाला कहा जाता हैं. जिस प्रकार से माला को बनाने के लिए अनेक मोतियों को आपस में समाहित किया जाता हैं. उसी प्रकार वर्णमाला में हिंदी भाषा के 52 वर्णों को समाहित किया जाता हैं.

प्रत्येक भाषा की अपनी एक वर्णमाला होती हैं.

हिंदी वर्णमाला – अ, आ, इ, ई, उ, ऊ ……..

अंग्रेजी वर्णमाला – A, B, C, D….

वर्ण के कितने भेद होते हैं – वर्ण के कितने प्रकार होते हैं – उनके नाम? (varn kitne bhed / prakar ke hote hain)

हिंदी वर्ण माला में कुल 44 वर्ण होते हैं. जिसमे 33 व्यंजन और 11 स्वर होते हैं. हिंदी भाषा के वर्णों को दो भागों में बाटा गया हैं.

  • स्वर
  • व्यंजन

स्वर किसे कहते हैं?

स्वर वह वर्ण होते हैं. जिसके उच्चारण में अन्य वर्णों की सहायता की जरूरत नहीं होती हैं. स्वरों को स्वतन्त्र रूप से उच्चारित कर सकते हैं. हिंदी भाषा में मुख्य रूप से 11 स्वर होते हैं. यह स्वर निम्न अनुसार हैं: ,,,,,,,,,,औ.

rachna ke aadhar par shabd ke kitne bhed hote – रचना के आधार पर शब्द भेद

स्वर को भेद

हिंदी व्याकरण में स्वरों को उनके उच्चारण में लगने वाले समय के आधार पर विभाजित किया गया हैं. इसी अनुसार स्वर तीन प्रकार के होते हैं.

  1. ह्रस्व स्वर
  2. दीर्घ स्वर
  3. प्लुत स्वर

ह्रस्व स्वर किसे कहते हैं?

ह्रस्व स्वर वह स्वर होते हैं जिनके उच्चारण में सबसे कम समय लगता हैं. क्योंकि इन स्वरों में सिर्फ एक मात्रा होती हैं. अंत इनको उच्चारण करने में अन्य दो मात्राओ के स्वरों से कम समय लगता हैं. ह्रस्व स्वर का उदहारण अ, इ, उ इत्यादि हैं.

दीर्घ स्वर (dirgh swar kise kahate hain)

दीर्घ स्वर वह होते हैं जिसके उच्चारण में ह्रस्व स्वर से ज्यादा समय लगता हैं. क्योंकि दीर्घ स्वर में एक के स्थान पर दो मात्राए होती हैं. दीर्घ स्वर के उदहारण आ, ई, ऊ इत्यादि हैं.

अ + अ = आ

हमारे द्वारा आपके ज्ञान को बढ़ाने के लिए निम्न पुस्तके प्रस्तुत है, पुस्तको की तस्वीर पर क्लिक कर के पुस्तके डिस्काउंट के साथ खरीदे:

 

प्लुत स्वर किसे कहते हैं?

प्लुत स्वर को उच्चारण करने के लिए ह्रस्व स्वर से तीन गुणा समय लगता हैं. क्योंकि इन स्वरों में तीन मात्राए होती हैं. प्लुत स्वर का एक अच्छा उदहारण ‘ओउम’ शब्द हैं.

सामान्य रूप में हिंदी भाषा में तीन मात्रा वाले स्वरों का उपयोग नहीं किया जाता हैं. लेकिन वैदिक भाषा में प्लुत स्वरों का स्थान महत्वपूर्ण हैं.

Sawar ke kitne bhed hote hain / स्वर वर्ण के कितने भेद होते हैं?

व्यंजन वर्ण किसे कहते हैं?

जिन वर्णों को स्वरों की सहायता से उच्चारीत किया जाता हैं. उन वर्णों को व्यंजन कहा जाता हैं. हिंदी वर्णमाला में कुल 33 व्यंजन होते हैं.

स्पर्श व्यंजन किसे कहते हैं?

जिन व्यंजनों के उच्चारण से व्यक्ति की जीभ ऊपर उठ कर तालू, मसूड़ा या दांतों को स्पर्श करती हैं. उसे स्पर्श व्यंजन कहा जाता हैं.

स्पर्श व्यंजनों को पांच वर्गों में बाटा गया हैं. तथा प्रत्येक वर्ग में पांच व्यंजन होते हैं. यह पांच वर्ग निम्न-अनुसार हैं:

वर्ग का नाम वर्ग के व्यंजन
क वर्ग क,ख,ग,घ,ङ
च वर्ग च,छ,ज,झ,ञ
ट वर्ग ट,ठ,ड,ढ,ण
त वर्ग त,थ,द,ध,न
प वर्ग प,फ,ब,भ,म

अंतःस्थ व्यंजन किसे कहते हैं?

उच्चारण के समय व्यक्ति की जीभ अन्दर की ओर जाती हैं. तो उस व्यंजनों को अंतःस्थ व्यंजन कहा जाता हैं. हिंदी वर्णमाला में अंतःस्थ व्यंजन चार होते हैं.

अंतःस्थ व्यंजन – य, र, ल, व

ऊष्म व्यंजन किसे कहते हैं?

जिन व्यंजन के उच्चारण से हवा मुह के विभिन्न भागों से टकराती हैं. उन व्यंजनों को ऊष्म व्यंजन कहा जाता हैं.

हिंदी वर्णमाला में ऊष्म व्यंजन चार होते हैं. यह चार ऊष्म व्यंजन श, ष, स और ह हैं.

संयुक्त व्यंजन (sanyukt vyanjan kaun kaun se hote hain)

संयुक्त व्यंजन दो या दो से अधिक व्यंजनों से मिलकर बनते हैं. सयुंक्त व्यंजन हिंदी वर्णमाला में चार होते हैं.

क्ष क् + ष + अ
त्र त् + र् + अ
ज्ञ ज् + ञ + अ
श्र श् + र् + अ

द्वित्व व्यंजन किसे कहते हैं?

जब किसी शब्द में एक व्यंजन का दूसरे व्यंजन के साथ मेल होता हैं. तो द्वित्व व्यंजन बनता हैं. ऐसे शब्द में पहला व्यंजन स्वर के बिना होता हैं. तथा दूसरा व्यंजन स्वर के साथ होता हैं.

उदाहरण:

क् + क = पक्का

त् + त = पत्ता

संयुक्ताक्षर व्यंजन किसे कहते हैं?

जब एक स्वर रहित व्यंजन दुसरे स्वर सहित व्यंजन से मिलता हैं. तो एक नया व्यंजन बनता हैं. जिसे संयुक्ताक्षर व्यंजन बनता हैं.

संयुक्ताक्षर के उदाहरण:

क् + त = क्त = संयुक्त

स् + व = स्व = स्वाद

भाषा के कितने रूप होते हैं – भाषा के कितने भेद होते हैं

निष्कर्ष

इस आर्टिकल (वर्ण के कितने भेद होते हैं – वर्ण के कितने प्रकार होते हैं – वर्ण किसे कहते हैं – varn kise kahate hain – varn kitne prakar ke hote hain – varn kitne bhed ke hote hain) को लिखने का हमारा उद्देश्य आपको वर्ण और वर्ण के भेद या प्रकार के बारे में सरल भाषा में समझाना हैं. विभिन्न परीक्षाओ की दृष्टि से यह ज्ञान अति-आवश्यक हैं. वर्ण हिंदी भाषा के ध्वनियों के लिखित संकेत हैं.

आपको ये आर्टिकल कैसा लगा. ये हमे तभी पता चलेगा जब आप हमें निचे कमेंट करके बताएगे. इस ज्ञान को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक फैलाए. ज्यादा से ज्यादा लोगो तक वर्ण और वर्ण के प्रकार या भेद के सम्बन्धित ज्ञान को पहुचाए. धन्यवाद.

1 thought on “वर्ण के कितने भेद होते हैं – वर्ण के कितने प्रकार होते हैं”

Leave a Comment

x