अकबर का वित्त मंत्री कौन था | Akbar ka vitt mantri kaun tha

अकबर का वित्त मंत्री कौन था | (akbar ka vitt mantri kaun tha) – आपने अकबर और बीलबल की अनेक कहानिया सुनी होगी. और आपको यह भी पता होगा की अकबर के दरबार में नवरत्न थे. यह नवरत्न अकबर के सबसे क़रीबी थे. और बादशाह अकबर इनकी प्रत्येक बात को मानता था. इस आर्टिकल में हम आपको अकबर के इन्ही नवरत्न में से एक राजा टोडरमल के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं. इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं की अकबर का वित्त मंत्री कौन था.

अकबर का वित्त मंत्री कौन था? (akbar ka vitt mantri kaun tha)

अकबर के दरबार में नवरत्न थे. जिसमे राजा टोडरमल का भी नाम शामिल था. राजा टोडरमल अकबर के वित्त मंत्री थे. जिन्होंने अकबर के लिए नई राजस्व प्रणाली का निर्माण करके ख्याति प्राप्त की थी.

राजा टोडरमल का जीवन परिचय

राजा टोडरमल का जन्म उत्तर प्रदेश के सीतापुर शहर के करीब लहार में हुआ था. इतिहासकारो के मत अनुसार राजा टोडरमल अग्रवाल, खत्री या कायस्थ में से कोई एक जाति के थे. कम उम्र में उनके पिताजी का देहांत हो गया था. अंत कम उम्र में उन्होंने जीवन यापन के लिए कार्य करना शुरू कर दिया था. इतिहासकारो के अनुसार उन्होंने सामान्य लेखक के तौर पर जीवन शुरू किया था.

Ashok kis vansh ka shasak tha – चक्रवर्ती अशोक सम्राट

ऐसे ही कार्य करते हुए राजा टोडरमल शेरशाह सूरी के खास हो गए. शेरशाह सूरी ने उनको पंजाब के रोहतक में एक नए किले के निर्माण के लिए भेजा. जहा पर उन्होंने घक्कड़ छापेमारी को रोकने और उत्तर-पश्चिम में मुगलों के लिए बाधा उत्त्पन्न करने के लिए उत्कर्ष कार्य किये. युध्द में विजय प्राप्त करके जब मुगलों ने सूरी साम्राज्य को उखाड़ फेका तो राजा टोडरमल भी मुगलों के चरणों में आ गए.

टोडरमल ने बादशाह अकबर के अधीन कार्य करना निश्चय किया. बादशाह ने टोडरमल की प्रतिभा को देखते हुए. आगरा का प्रभारी बना दिया. उसके बाद टोडरमल गुजरात के राज्यपाल भी रहे. राजा टोडरमल ने अकबर के समक्ष कही उत्त्कर्ष कार्य किये. और अकबर के विश्वास को जीता था. इसी प्रकार उन्होंने बंगाल में अकबर के लिए टकसाल का प्रबन्धन किया. राजा टोडरमल की प्रतिभा को देखते हुए. अकबर ने राजा टोडरमल को अपना वित्त मंत्री नियुक्त किया.

akbar-ka-vitt-mantri-kaun-tha-2
बादशाह अकबर

वित्तमंत्री रहते हुए राजा टोडरमल ने अकबर के लिए नई राजस्व प्रणाली का निर्माण किया. जिसके लिए उन्हें आज भी जाना जाता हैं. इससे टोडरमल की ख्याति अकबर के दरबार में फ़ैल गई थी. और वो अकबर के खास हो गए. इस प्रकार अकबर के नवरत्नों में शामिल किए गए. टोडरमल ने अपने लिए उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक किला भी बनाया था. टोडरमल को भागवत पुराण का फारसी अनुवाद करने के लिए भी जाना जाता हैं.

Ibn battuta kis desh ka yatri tha – इन्ब बत्तुता जीवन परिचय

टोडरमल की मृत्यु 8 नवम्बर, 1589 में हुई थी. उनके दो पुत्र थे. जिनका नाम धारी सिंह और कल्याण दास हैं. धारी सिंह की मृत्यु एक युध्द में हो गई थी. और कल्याण दास को टोडरमल ने कुमाऊ के राजा को वंश में करने के लिए भेजा था.

निष्कर्ष

मुगल बादशाहों में अकबर सबसे मशहूर बादशाह था. तथा अकबर के समय को मुगलों का स्वर्ण युग कहा जाता था. लेकिन बादशाह अकबर खुद अपने प्रत्येक निर्णय के लिए अपने नवरत्नों पर आश्रित रहते थे. इस आर्टिकल अकबर का वित्त मंत्री कौन था | (akbar ka vitt mantri kaun tha) में हमने आपको अकबर के नवरत्न में से एक राजा टोडरमल और उनके जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी हैं. राजा टोडरमल अकबर के वित्त मंत्री थे. जिन्होंने अकबर के लिए नई राजस्व प्रणाली का निर्माण किया था.

लोकतंत्र किसे कहते हैं? (loktantra kise kahate hain) – लोकतंत्र की परिभाषा

भारत के पडोसी देश कितने हैं. उनके नाम और राजधानी – सम्पूर्ण जानकारी

sansadhan kise kahate hain – संसाधन कितने प्रकार के होते हैं

आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हैं. यह हमे तभी पता चलेगा जब आप हमे निचे कमेंट करके बताएगे. यह आर्टिकल विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओ की दृष्टी से भी महत्वपूर्ण हैं. इसलिए इस आर्टिकल को उन लोगो और दोस्तों तक पहुचाए जो प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. क्योंकि ज्ञान बाटने से हमेशा बढ़ता हैं. धन्यवाद.

2 thoughts on “अकबर का वित्त मंत्री कौन था | Akbar ka vitt mantri kaun tha”

Leave a Comment

x