भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह कौन सा हैं | बंदरगाह किसे कहते हैं

भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह कौन सा हैं | bharat ka sabse bada bandargah kaun sa hai | बंदरगाह किसे कहते हैं |जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह कहां स्थित है –  प्राचीन काल से समुद्र व्यापार और यातायात का प्रमुख मार्ग रहा है. समुद्र के द्वारा भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार की वस्तुएं एक देश से दूसरे देश में भेजी और प्राप्त की जाती है. क्योंकि समुंद्र यातायात का सबसे सरल और सस्ता साधन है. इसी कारण आज भी समुंद्र का उपयोग माल भेजने और प्राप्त करने के लिए किया जाता है.

लेकिन आपको पता है कि भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह कौन सा है. और इस बंदरगाह पर क्या-क्या सुविधाएं हैं. इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह कौन सा है तथा यहा पर उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओ के बारे में भी जानेगे.

bharat-ka-sabse-bada-bandargah-kaun-sa-hai-kha-sthit-hain-1

भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह कौन सा हैं | bharat ka sabse bada bandargah kaun sa hai

भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह का नाम जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह हैं. इस बंदरगाह को न्हावा शेवा बंदरगाह नाम से भी जाना जाता है. यह बंदरगाह मुम्बई में अरब सागर के तट पर स्थित हैं.

सबसे हल्की गैस कौनसी हैं – सम्पूर्ण जानकारी

काला सोना किसे कहते हैं  – सम्पूर्ण जानकारी

जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह की जानकारी | जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह कहां स्थित है

जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह की स्थापना भारत सरकार के द्वारा सन 26 मई, 1989 में की गई थी. जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह महाराष्ट्र राज्य के मुंबई के दक्षिण में स्थित है. और यह बंदरगाह अरब सागर के तट पर स्थित है. इसकी स्थापना मुख्यरूप से बड़े जहाजो के लिए की गई हैं. यहा पर जहाजो पर कंटेनर चढाने, उतारने और प्रबंध करने की उत्तम व्यवस्था हैं.

इस बंदरगाह को बनाने के पीछे शहर के यातायात को नियंत्रित करना हैं. तथा यहां तक पहुंचने के लिए थाने ब्रिज का सहारा लेना पड़ता है. इस बंदरगाह को न्हावा शेवा बंदरगाह नाम से भी जाना जाता है. इसका यह नाम नजदीक स्थित दो गांव न्हावा और शेवा को मिलकर बना हैं.

आल इंडिया रेडियो की स्थापना कब हुई थी – विविध भारती की शुरुआत

जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह पर उपस्थित आधुनिक सुविधाए कौनसी हैं?

जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह हमारे देश का कंटेनर का रेडियो टैगिंग करने वाला प्रथम बंदरगाह हैं. यहा पर प्रत्येक कंटेनर पर रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टैग (आरएफआईडी) लगाया जाता हैं. जिससे प्रत्येक कंटेनर का वास्तविक स्थान ज्ञात किया जा सकता हैं. इससे कंटेनर के आवाजाही पर पारदर्शिता बनी रहेगी. और कंटेनर के मालिक और इससे जुडी एजेंसियों को वास्तविक जानकारी मिलती रहेगी. जिससे समय और पैसो की बचत होगी.

bharat-ka-sabse-bada-bandargah-kaun-sa-hai-kha-sthit-hain-2

बंदरगाह किसे कहते हैं?

समुंद्र या बड़े जलनिकाय के समीप बड़े माल जहाजों और नावो को खड़ा करने के लिए जो भूमि का उपयोग किया जाता उसे बंदरगाह कहा जाता है. बंदरगाह पर जहाजों को खड़ा करने की भी सुविधा उपलब्ध होती है. इसके साथ ही बंदरगाह पर जहाजों पर माल चढ़ाने और उतारने के लिए सुविधा मौजूद रहती है. बंदरगाह प्राकृतिक और कृत्रिम दोनों प्रकार से हो सकते हैं.

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे | श्रीकृष्ण सिंह का जीवन परिचय

भारत के गुजरात राज्य में कच्छ जिले में स्थित कंडला बंदरगाह एक प्राकृतिक बंदरगाह है. जबकि अमेरिका देश का लॉग आईलैण्ड बंदरगाह एक कृत्रिम बंदरगाह है. जिसे दलदली भूमि और कम गहराई वाली सागरीय भूमि को खोदकर बनाया गया है.

भारत के बंदरगाह

भारत में वर्तमान में 13 मुख्य बंदरगाह हैं. तथा छोटे और मध्यम बंदरगाहो की संख्या वर्तमान में 200 हैं. भारत के 13 मुख्य बंदरगाहो के नाम निम्नलिखित हैं:

  • मुंबई
  • पारादीप
  • चेन्नई
  • विशाखापट्टनम
  • न्यू मंगलोर
  • पोर्टब्लेयर
  • मुर्मुगाव
  • एन्नौर
  • कांडला
  • हल्दिया
  • न्हावाशेवा बंदरगाह (जवाहरलाल नेहरू)
  • कोचीन
  • तूतीकोरिन

प्रयाग प्रशस्ति की रचना किसने की थी | प्रयाग प्रशस्ति क्या है

निष्कर्ष

इस आर्टिकल (भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह कौन सा हैं | bharat ka sabse bada bandargah kaun sa hai | बंदरगाह किसे कहते हैं |जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह कहां स्थित है) को लिखने का हमारा उद्देश्य आपको भारत के सबसे बड़े बंदरगाह न्हावाशेवा बंदरगाह के बारे में जानकारी देना हैं. जिसे जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह भी कहा जाता हैं. यहा से प्रत्येक दिन लाखो कंटेनर भेजे और प्राप्त किये जाते हैं. इसलिए यह देश का सबसे बड़ा बंदरगाह हैं. इस बंदरगाह पर कंटेनर प्रबन्धन की सभी अत्याधुनिक सुविधाए मौजूद हैं. तथा जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह हमारे देश का कंटेनर का रेडियो टैगिंग करने वाला प्रथम बंदरगाह हैं.

श्रवण कुमार के माता पिता का नाम क्या था | श्रवण कुमार की कहानी

वन महोत्सव कब मनाया जाता हैं – वन महोत्सव क्यों मनाया जाता हैं

गंगा नदी की लंबाई कितनी है | गंगा नदी की गहराई कितनी हैं

आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हैं. यह हमे तभी पता चलेगा जब आप हमे निचे कमेंट करके बताएगे. यह आर्टिकल विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओ की दृष्टी से भी महत्वपूर्ण हैं. इसलिए इस आर्टिकल को उन लोगो और दोस्तों तक पहुचाए जो प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. क्योंकि ज्ञान बाटने से हमेशा बढ़ता हैं. धन्यवाद.

x