बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे | श्रीकृष्ण सिंह का जीवन परिचय

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे | श्रीकृष्ण सिंह का जीवन परिचय |bihar ke pratham mukhyamantri kaun the – बिहार भारत के पूर्व में स्थित एक ऐतिहासिक राज्य हैं. जो प्राचीन काल से ही विभिन्न साम्राज्यो का केंद्र और राजधानी रहा है. यह राज्य क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का 13 वा बड़ा राज्य है. आजादी के तुरंत बाद बिहार राज्य देश में तेजी से विकसित होने वाला दूसरा राज्य था. इस विकास के पीछे उस समय के बिहार के मुख्यमंत्री का योगदान था.

इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि बिहार राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे तथा उनका देश के स्वंत्रता संग्राम और बिहार राज्य के विकास में क्या योगदान था.

bihar-ke-pratham-mukhyamantri-kaun-the-shri-krishna-singh-ka-jivan-parichay-1

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे | bihar ke pratham mukhyamantri kaun the

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह थे. उनको बिहार केसरी और श्रीबाबू के नाम से भी जाना जाता है. श्री बाबू एक महान समाज सुधारक और न्यायप्रेमी व्यक्ति थे. उनके समय में बिहार विकास के क्षेत्र में भारत का पहला राज्य था. उन्होंने सबसे पहले जमीदारी प्रथा का उन्मूलन किया था. वह बिहार के मुख्यमंत्री होने के साथ ही एक प्रसिद्ध अधिवक्ता भी थे.

भारत का नेपोलियन किसे कहा जाता हैं – सम्पूर्ण जानकारी

श्रीकृष्ण सिंह का जीवन परिचय

डॉ. श्रीकृष्ण सिंह भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी थे. वह भारत के अखंड बिहार राज्य के प्रधानमंत्री और बिहार राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे. वह सन 1946 से लेकर 1961 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे थे. उनके मित्र और स्वतंत्र सेनानी डॉ. अनूप जैन नारायण सिंह उनके समय में मंत्रिमंडल में उप प्रधानमंत्री, उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री रहे थे. इस प्रकार दोनों आजीवन साथ रहे.

संथाल विद्रोह का नेता कौन था – संथाल विद्रोह की जानकारी

डॉ. श्रीकृष्ण सिंह का बिहार के विकास में योगदान

श्रीकृष्ण सिंह के 10 साल के शासनकाल में बिहार राज्य में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, उधोग, कला और सामाजिक क्षेत्रो में उत्तम कार्य हुआ था. उनके शासनकाल में ही बिहार में भारत देश की पहली रिफाइनरी बरौनी ऑयल रिफायनरी बिहार में लगी थी. उन्हीं के शासनकाल में हमारे देश में पहला खादी कारखाना, एशिया का सबसे बड़ा इंजीनियरिंग कारखाना, भारत का सबसे बड़ा स्टील प्लांट-सेल बोकारो, एशिया का सबसे बड़ा रेलवे यार्ड गड़हरा, भागलपुर, बिहार और रांची के विश्वविद्यालय ऐसे ही अनेक अनगिनत कार्य बिहार राज्य में हुए थे. जिससे राज्य में कम समय में ही बहुत तेजी से विकास हो रहा था.

Karo ya maro ka nara kisne diya tha | करो या मरो

उनके शासनकाल में बिहार राज्य की अर्थव्यवस्था पुरे भारत में दूसरे नंबर पर थी. उस समय बिहार को उन्नत राज्य माना जाता था. उनके शासनकाल के समय संसद में नियुक्त फोर्ड फाउंडेशन के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री श्री एप्पेलवी ने अपनी रिपोर्ट में बिहार राज्य को देश का सबसे बेहतरीन शासित राज्य बताया था.

bihar-ke-pratham-mukhyamantri-kaun-the-shri-krishna-singh-ka-jivan-parichay-2

बिहार राज्य के प्रति श्रीकृष्ण सिंह का समर्पण और प्रेम अतुल्य थे. उनके बिहार के विकास में अद्वितीय, अतुलनीय और अविश्वसनीय योगदान के लिए उन्हें ‘बिहार केसरी’ के नाम से भी जाना जाता है. श्रीकृष्ण सिंह जी को आधुनिक बिहार का निर्माता कहा जाता है. अधिकांश लोग उन्हें प्रेम से ‘श्रीबाबु’ भी कहते हैं.

राज्यपाल को शपथ कौन दिलाता हैं – राज्यपाल पद की जानकारी

श्रीकृष्ण सिंह का भारत के स्वंत्रता संग्राम में भूमिका

बिहार केसरी का जन्म नवादा जिला में खंडवा गांव हुआ था. यहां उनका ननिहाल था. उनका पैतृक गांव शेखपुरा जिले में माउर में है. यहां ‘बिहार केसरी’ की स्मृति के रूप में प्रवेश द्वार भी बनाया गया है.

अंग्रेजों के शोषण और अनैतिक कानूनों के खिलाफ़ गाँधी जी ने गुजरात के साबरमती आश्रम से दांडी तक पैदल 340 किलोमीटर की पदयात्रा करके अंग्रेजी हुकूमत के अनैतिक काले नमक कानून को तोड़ा था. गाँधी जी के आह्वान पर ही बिहार में श्रीकृष्णा सिंह ने मुंगेर से अपनी कर्मभूमि गढ़पुरा तक 100 किलोमीटर की लंबी और कठिन यात्रा करके गढ़पुरा के दुर्गा गाछी में काले नमक के कानून को भंग किया था.

महात्मा गाँधी के राजनैतिक गुरु कौन थे | गाँधीजी के राजनैतिक गुरु कौन थे

ब्रिटिश फौज ने इसके पश्चात् बिहार केसरी को खोलते हुए नमक के पानी में जला दिया. लेकिन महान स्वतंत्रता सेनानी ने कभी अंग्रेजी हुकूमत के सामने हार नहीं मानी थी. इस ऐतिहासिक घटना के बाद महात्मा गाँधी ने श्रीकृष्ण सिंह को बिहार का प्रथम सत्याग्रह कहा था.

निष्कर्ष

इस आर्टिकल (बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे | श्रीकृष्ण सिंह का जीवन परिचय | bihar ke pratham mukhyamantri kaun the) को लिखने का हमारा उद्देश्य आपको बिहार राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के बारे में विस्तार से बताना हैं. डॉ. श्रीकृष्ण सिंह भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी थे. वह भारत के अखंड बिहार राज्य के प्रधानमंत्री और बिहार राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे. उनके मुख्यमंत्री रहते हुए बिहार राज्य ने अतुलनीय विकास किया था.

सरस्वती पत्रिका के प्रसिद्ध / प्रथम संपादक कौन है

Delhi chalo ka nara kisne diya | दिल्ली चलो का नारा किसने दिया था

Kalam ka sipahi kise kaha jata hai | कलम का सिपाही

आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हैं. यह हमे तभी पता चलेगा जब आप हमे निचे कमेंट करके बताएगे. यह आर्टिकल विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओ की दृष्टी से भी महत्वपूर्ण हैं. इसलिए इस आर्टिकल को उन लोगो और दोस्तों तक पहुचाए जो प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. क्योंकि ज्ञान बाटने से हमेशा बढ़ता हैं. धन्यवाद.

2 thoughts on “बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे | श्रीकृष्ण सिंह का जीवन परिचय”

Leave a Comment

x