Ashok kis vansh ka shasak tha – चक्रवर्ती अशोक सम्राट

चक्रवर्ती अशोक सम्राट – Ashok kis vansh ka shasak tha- chakravartin ashoka Samrat history in hindi – अशोक सम्राट की पत्नी -सम्राट अशोक के बेटों का नाम – चक्रवर्ती सम्राट अशोक भारतीय थे. तथा भारत के मौर्य वंश के महान सम्राट थे. सम्राट अशोक को चक्रवर्ती इसलिए कहा जाता हैं क्योंकि सम्राट अशोक पुरे भारत वर्ष पर अखंड राज करते थे. उनका साम्रज्य उत्तर में हिन्दुकुश की श्रेणियों से लेकर दक्षिण में गोदावरी नदी और मैसूर तक, तथा पूर्व में बांग्लादेश देश से लेके अफ़गानिस्तान और ईरान तक फैला था. सम्राट अशोक का साम्राज्य आज का पूरा भारत, पाकिस्तान, अफ़गानिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार के सम्पूर्ण भाग था.

chakravartin-ashok-kis-vansh-ka-shasak-tha-history-in-hindi-patni-beta

सम्राट अशोक उस समय के सबसे महान और शक्तिशाली सम्राट थे. इसके साथ ही सम्राट अशोक बौध्द धर्म के प्रमुख प्रसारक भी थे. सम्राट अशोक ने बोध्द धर्म को सम्पूर्ण एशिया और अन्य महादिपो तक पहुचाया और प्रचार किया. सम्राट अशोक प्रेम, धर्म, शांति, सत्य, अहिंसा, सहिष्णुता और शाकाहारी खाने के सच्चे समर्थक थे. इसलिए सम्राट अशोक को इतिहास में आज भी एक परोपकारी और शांति तथा न्याय के पुजारी के रूप में याद किया जाता हैं.

Ibn battuta kis desh ka yatri tha – इन्ब बत्तुता जीवन परिचय

सम्राट अशोक का आरंभिक जीवन परिचय

सम्राट अशोक के पिता का नाम सम्राट बिन्दुसार और माता का नाम रानी धर्मा था. रानी धर्मा क्षत्रिय कुल से नहीं थी. एक दिन रानी धर्मा को सपना आया की उसका बेटा एक महान सम्राट बनेगा. उसके बाद सम्राट बिन्दुसार ने धर्मा को अपनी रानी बना दिया. लेकिन क्षत्रिय वंश ने नहीं होने के कारन रानी धर्मा को महल में इतना मान सम्मान नहीं मिलता था.

लंका के इतिहास में सम्राट बिन्दुसार के 101 पुत्रो का उल्लेख हैं. अंत बचपन में सम्राट अशोक की पर्तिस्पर्धा अपने भाइयो से अत्यधिक थी. लेकिन सम्राट अशोक बचपन से ही युध्द विधा में अव्व्वल थे. तथा शासन की हर बारीकियो को बचपन से ही समझते थे. इन्ही विशेताओ के कारन सम्राट अशोक आगे चल कर एक अखंड भारत के चक्रवर्ती सम्राट बने.

sansadhan kise kahate hain – संसाधन कितने प्रकार के होते हैं

राजगद्दी

सम्राट अशोक के ज्येष्ठ भाई सुशीम तक्षशिला के प्रन्तपाल थे. तकशिला में भारत और यूनानी लोग रहते थे. इसलिए यह जगह विद्रोह करने वाले लोगो के लिए उपयुक्त थी. सुशीम की अकुशलता के कारन इस क्षेत्र में विद्रोह बार बार उभरता था. जिस कारन सम्राट बिन्दुसार ने विद्रोह को ख़तम करने के लिए अशोक का वहा भेजा. अशोक की कार्य-कुशलता के कारन विद्रोह को दबा दिया गया. जिससे अशोक की ख्याति राज्य में बढ़ गई.

अशोक की बढती ख्याति से उसके सौतेले भाई चिंतित थे. और वो लोग सम्राट बिन्दुसार को अशोक के खिलाफ भड़काते थे. जिस कारन सम्राट ने अशोक निर्वास में डाल दिया. निर्वास के समय ही अशोक को कौर्वकी से प्यार हो गया.

chakravartin-ashok-kis-vansh-ka-shasak-tha-history-in-hindi-patni-beta-compressed

कुछ समय पश्चात् सुशीम की नीतियों से तंग आ कर लोगो ने अशोक को सिहासन हथियाने के लिए उकसाया. एक तरफ सम्राट बिन्दुसार भी बुढ्ढे और कमजोर हो गए. एक दिन अशोक के सौतेले भाइयो ने अशोक के माँ की हत्या कर दी. बदले की आग लिए अशोक ने सभी सौतेले भाईयो की महल में हत्या कर दी. और खुद को सम्राट घोषित कर दिया.

सम्राट बनने के पश्चात् अशोक ने राज्य को चारो दिशा में फैलाया. इस समय के ईरान तक सम्राट के अशोक के साम्राज्य का विस्तार था.

पुरे विश्व / दुनिया में कुल कितने देश हैं उनके नाम – सम्पूर्ण जानकारी

कलिंग युद्ध और बोद्ध धर्म

सम्राट अशोक ने अपने सम्राट रहते हुए. 261 ई. पू. कलिग कर आक्रमण किया. जिसे इतिहास में कलिंग युद्ध से जाना जाता हैं. इस युद्ध में 1 लाख से भी ज्यादा लोगो की हत्याए हुई. इतनी भारी तादाद में नरसंहार को देखते हुए सम्राट अशोक का ह्रदय परिवर्तित हो गया. उसके बाद सम्राट अशोक शांति, धर्म, सामाजिक प्रगति के कार्य के लग गए.

कलिंगा के युद्ध के बाद सम्राट अशोक बौद्ध धर्म के समीप आते गए. और सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म के उपदेशो को अपने जीवन में उतारना शुरू किया. उन्होंने अपने लड़के और लड़की को भी बुद्ध धर्म के प्रसार के लिए अफ़गानिस्तान, सीरिया, और यूनान भेजा.

चक्रवर्ती सम्राट अशोक किस देश के शासक थे? (Ashok kis vansh ka shasak tha )

चक्रवर्ती सम्राट अशोक भारत के मौर्या वंश के महान सम्राट थे.

अशोक सम्राट की पत्नी का नाम क्या था?

चक्रवर्ती सम्राट अशोक की पांच पत्निया थी. इन पांचो पत्नियों के नाम निचे दिए गए हैं:

पहली पत्नी – रानी देवी

दूसरी पत्नी – कारुवाकी वत चारुवाकी

तीसरी पत्नी – अग्रमहिषी असंधिमित्रा

चौथी पत्नी – पद्मावती

पाचवी पत्नी – तिष्यरक्षिता

सम्राट अशोक के बेटों का नाम क्या था?

चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बेटों के नाम महेन्द्र, तीवर, जैलौक और कुणाल था.

सम्राट अशोक के बेटियों के नाम क्या थे?

चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बेटों के नाम महेन्द्र, तीवर, जैलौक और कुणाल था.

x