vikas kise kahate hain | परिभाषाए और अभिलक्षण या गुण | विकास और वृद्धि में अंतर

vikas kise kahate hain | विकास किसे कहते है |  विकास की परिभाषाए और अभिलक्षण या गुण | विकास और वृद्धि में अंतर | विकास के विभिन्न आयाम – विकास एक विस्तृत शब्द है. जिसका उपयोग आपको बहुत सी जगह में देखने को मिल सकता है. आज-कल भारतीय राजनीती में विकास एक मुख्य मुद्दा है. जो एक अच्छी बात है. यह पहले नहीं था. किसी भी समाज, संस्थान, देश, राज्य और मनुष्य के जीवन में सकारात्मक बदलावों की श्रृंखला ही विकास है. इस आर्टिकल है विकास को भलीभांति से विस्तार में समझेगे और विकास के विभिन्न आयामो की भी बात करेगे.

vikas-kise-kahate-hain-paribhashae-abhilakshan-gun-vruddi-me-antr-1

विकास किसे कहते है | vikas kise kahate hain

गरीबी और उपेक्षा से ही विकास शब्द की उत्पत्ति हुई है. इसलिए विकास को इस सन्दर्भ में देखना जरुरी है. विकास का अर्थ सामान्य रूप से ढ़ाचागत सरचना के विकास को ही समझा जाता है. लेकिन यह सिर्फ विकास एक पहलु मात्र है. विकास में अनेक वस्तुए सम्मिलित की जाती है. जिसमे मानव संसाधन, प्राकृतिक संसाधन, आर्थिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक, नैतिक, सामाजिक विकास भी विकास का ही पहलु है.

वास्तविक रूप में विकास निरंतर चलने वाली एक प्रक्रिया है. जो सकारात्मक बदलाव की ओर गतिशील होती है. विकास एक ऐसा बदलाव और प्रक्रिया है जो मानव, समाज, देश और दुनिका को बेहतरी की ओर लेके जाती है.

बाल मनोविज्ञान के जनक कौन हैं | बाल मनोविज्ञान क्या है | संज्ञानात्मक विकास सिध्दांत

विकास की परिभाषाए

समय समय पर विभिन्न बुद्दी जीवियो के द्वारा विकास को विभिन्न आयामों में परिभाषित किया है. जो निम्न अनुसार है:

  • क्लार्क जे के अनुसार विकास वह निरंतर जारी रहने वाली प्रक्रिया है जो लोगो को अपने भाग्य के विधाता बनाने में सक्षम करती है और संभावनो को पहचाने में सक्षम बनाती है.
  • रॉय एंड राबिन्स के अनुसार किसी भी देश समाज और मानव जाति के जीवन में भौतिक, सामाजिक और राजनैतिक सकारात्मक बदलाव ही विकास है.

विश्व का सबसे बड़ा जीव कौनसा है | हाथी से 40 गुना वजनी जीव

विकास के अभिलक्षण या गुण

विकास निरंतर होने वाली एक सकरात्मक प्रक्रिया है. जिसके अभिलक्षण या गुण निम्नलिखत है:

  • विकास मनुष्य के जीवन में जीवनभर चलने वाली प्रक्रिया है. जो मनुष्य के जन्म से लेकर मृत्यु तक निरंतर बनी रहती है.
  • विकास एक बहु आयामी प्रक्रिया है. अर्थात कुछ क्षेत्रो में विकास की प्रक्रिया तेज गति से होती है. वही दूसरी ओर कुछ क्षेत्रो में विकास बहुत धीमी गति से होता है.
  • मनुष्य के विकास में तेज गति और धीमी गति दोनों देखने को मिलती है. जैसे मनुष्य के दांत निकलना एक तेज प्रक्रिया है. जिसे देखा और समझा जा सकता है. लेकिन कुछ प्रक्रिया ऐसी भी होती है जिसे समझा नहीं जा सकता है क्योंकि प्रक्रिया इतनी धीमी गति की होती है.
  • किसी भी देश, समाज, मनुष्य या संस्थान का विकास एक क्रम में होता है. और विकास हमेशा सरलता से जटिलता की ओर बढ़ता है.

जलेबी को इंग्लिश में क्या कहते और बोलते हैं |

विकास और वृद्धि में अंतर क्या है

सामान्यरूप से लोग वृद्दि और विकास को एक ही समझते है. लेकिन दोनों एक दुसरे से भिन्न है. यह एक दुसरे से भिन्न कैसे है. उसे हम निचे बिन्दुओ में समझेगे:

  • वृद्धि की प्रक्रिया का एक चरण होता है. यह किसी स्तर पर आ कर रुक जाती है. लेकिन विकास की प्रक्रिया विस्तृत होता है इसका कोई अंतिम बिंदु नही होता है.
  • वृद्धि के मात्रात्मक परिवर्तन देखने को मिलते है. जैसे की अगर किसी बच्चे की लम्बाई बढ़ रही है तो 6 फीट तक वृद्दि हो सकती है. जबकि विकास के परिणामत्मक परिवर्तन देखने को मिलता है.

vikas-kise-kahate-hain-paribhashae-abhilakshan-gun-vruddi-me-antr-2

विकास के विभिन्न आयाम

विकास के विभिन्न आयाम निम्न अनुसार है:

मानसिक विकास

मानसिक विकास से तात्पर्य किसी बच्चे के मस्तिष्क की क्षमताओ के विकास से है. यह एक सज्ञानात्मक विकास की प्रक्रिया है.

शारीरिक विकास

किसी बच्चे या जीव के शरीर में होने वाले विकास को शारीरिक विकास कहते है. इसे कोई भी आसानी से अनुभव भी कर सकता है.

प्रकाश वर्ष किसका मात्रक है | एक प्रकाश वर्ष तुल्य होता है

सांवेगिक विकास

सांवेगिक विकास से तात्पर्य भाव से है इन्सान के अन्दर विभिन्न भाव होते है. जैसे भय, क्रोध, ख़ुशी लज्जा, स्नेह इत्यादि. इन्सान के विकास के साथ ही इसके सांवेगिक विकास की प्रक्रिया भी प्रभावित होती है.

सामाजिक विकास

मनुष्य समाज के अंदर रहता है. समाज के अंदर रहकर इन्सान नैतिक मूल्यों, संस्कृति और व्यवहार को सीखता है. बच्चे के विकास के साथ ही उनमे सामाजिक विकास भी निरंतर होता रहता है.

भाषायी विकास

भाषायी विकास में मनुष्य की बोली, भाषा और संकेतो को शामिल किया जाता है. जिसके जरिये मनुष्य अपनी भावनाओ और विचारो को दुसरे मनुष्य के समक्ष प्रस्तुत करता है.

भाषा के कितने रूप होते हैं – भाषा के कितने भेद होते हैं

निष्कर्ष

इस आर्टिकल (vikas kise kahate hain | विकास की परिभाषाए और अभिलक्षण या गुण | विकास और वृद्धि में अंतर | विकास के विभिन्न आयाम ) को लिखने का हमारा उद्देश्य आपको विकास शब्द के बारे में विस्तार से जानकारी देना है. वास्तविक रूप में विकास निरंतर चलने वाली एक प्रक्रिया है. जो सकारात्मक बदलाव की ओर गतिशील होती है. विकास एक ऐसा बदलाव और प्रक्रिया है जो मानव, समाज, देश और दुनिका को बेहतरी की ओर लेके जाती है.

अखिल भारतीय किसान कांग्रेस की स्थापना किसने की थी

विश्व का सबसे बड़ा जीव कौनसा है | हाथी से 40 गुना वजनी जीव

रेफ्रीजिरेटर / फ्रिज में कौनसी गैस होती है | फ्रिज कैसे काम करता है

आल इंडिया रेडियो की स्थापना कब हुई थी – विविध भारती की शुरुआत

आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हैं. यह हमे तभी पता चलेगा जब आप हमे निचे कमेंट करके बताएगे. यह आर्टिकल विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओ की दृष्टी से भी महत्वपूर्ण हैं. इसलिए इस आर्टिकल को उन लोगो और दोस्तों तक पहुचाए जो प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. क्योंकि ज्ञान बाटने से हमेशा बढ़ता हैं. धन्यवाद.

Leave a Comment

x