विश्व का सबसे बड़ा जीव कौनसा है | हाथी से 40 गुना वजनी जीव

विश्व का सबसे बड़ा जीव कौनसा है | vishva ka sabse bada jeev kaun sa hai – हजारी दुनिया में अनेक रंग, आकार और रूप के जीव जन्तु पाए जाते है. कोई जीव धरती पर रहते है तो कोई पानी के अंदर और कोई ऊचाई में रहते है. लेकिन सबका रंग, व्यवहार और आकार भिन्न होता है. हम और आप जैसे लोगो ने सबसे विशाल जीव हाथी को जरुर देखा है. हाथी के आकार और वजन से हम सब अचंभव: में पड़ जाते है. लेकिन आपको पता है की हमारी इस दुनिया में हाथी से भी 40 गुना वजनी जीव मौजूद है. तो इस आर्टिकल में हाथी से भी 40 गुना विशाल जीव के बारे में जानकारी प्राप्त करेगे.

vishva-ka-sabse-bada-jeev-jiv-kaun-sa-hai-blue-whale-ka-wajan-kya-hai-1

विश्व का सबसे बड़ा जीव कौनसा है | vishva ka sabse bada jeev/jiv  kaun sa hai

विश्व का सबसे बड़ा और विशालकाय जीव समुद्र में पाया जाता हैं. इस विशाल जीव का नाम ब्लू व्हेल (blue whale) है. तथा इसका आकार मछली की तरह ही लम्बा और पतला होता है. ब्लू व्हेल इतना विशाल जीव होता है जिसकी लम्बाई जानकर आप हैरान हो सकते हो. ब्लू व्हेल की लंबाई 110 फुट होती हैं. तथा इसका वजन 200 टन तक होता है.

यह जीव स्तनधारी प्राणियों से सम्मिलित किया जाया है. तथा ब्लू व्हेल की आयु सामान्य रूप से 80 वर्ष से 90 वर्ष के बीच में रहती है. ब्लू व्हेल पूरी दुनिया का सबसे विशाल और भारी जीव है. इसका वजन एक हाथी के वजन से 40 गुना होता है. चूँकि ब्लू व्हेल का आकार मछली की तरह होता है. लेकिन यह एक स्तनधारी जीव है. जो मछली की तरह पानी के अंदर साँस लेने में असमर्थ होता है.

ताजमहल का निर्माण किसने करवाया था | बेगम मुमताज महल कौन थी

इसलिए ब्लू व्हेल साँस लेने के लिए कुछ समय अन्तराल के बाद पानी की सतह पर आता है.  ब्लू व्हेल के सिर पर दो छेद होते है. जिससे यह विशालकाय जीव हवा को अंदर लेता है जैसे इन्सान लेते है. इसका नाम इसके शरीर के रंग के नीले होने के कारन ब्लू व्हेल पड़ा है.

ब्लू व्हेल कहा रहती है?

vishva-ka-sabse-bada-jeev-jiv-kaun-sa-hai-blue-whale-ka-wajan-kya-hai-2

अगर आप ब्लू व्हेल को देखना चाहते है तो आपको समुन्द्र में भ्रमण करना पड़ेगा. क्योंकि इतना विशाल जीव आपको किसी छोटे मोटे तालाब या नदी में देखने को नहीं मिलता है. 20 वी सदी की शुरुआत में ब्लू व्हेल सभी महासागरो में पाई जाती थी. लेकिन इंसानों ने इसका शिकार शुरू कर दिया. जिसके फलस्वरूप अब यह मुख्यरूप से हिन्द महासागर और दक्षिण महासागर में पाई जाती है. इस विशाल जीव का सबसे ज्यादा शिकार अंटार्कटिक महासागर में हुआ है.

यह 40 किलोमीटर की रफ्तार से समुन्द्र के अंदर चलती है. यह एक समुन्द्र से दुसरे समुन्द्र में भ्रमण करती रहती है. वैज्ञानिको के अनुसार समुन्द्र के अंदर ब्लू व्हेल की संख्या 5 हजार से 12 हजार के बिच में हो सकती है. इस सुंदर जीव को सुरक्षा देने के लिए सन 1966 में एक अंतराष्ट्रीय संस्थान की स्थापना भी की गई है.

अश्वगंधा कितने दिन तक खाना चाहिए | अश्वगंधा की पहचान

ब्लू व्हेल अपने बच्चे को कैसे जन्म देती है?

जब मादा ब्लू व्हेल को अपने बच्चे को जन्म देना होता है. तो समुन्द्र की गहराई में चली जाती है. जन्म देने के पश्चात् नर और मादा अपने बच्चे का पूरी तरह से सामान रूप से ख्याल रखते है. अगर बच्चे के जान पर कोई खतरा हो तो नर और मादा ब्लू व्हेल आपस में मिलकर बच्चे के चारो ओरऔर सुरक्षा घेरा बना देती है. ब्लू व्हेल के बच्चे को समुन्द्र में रहने वाले अन्य खतरनाक मछलियों और जीवों से खतरा रहता है.

ब्लू व्हेल से जुड़ी अन्य अनोखी बाते

  • ब्लू व्हेल को दुनिया का सबसे बड़ा प्रवासी जीव माना जाता है. क्योंकि इसका किसी एक जगह पर ठिकाना नहीं होता है. यह एक समुन्द्र से दुसरे समुन्द्र घुमती रहती है.
  • ब्लू व्हेल के दिल का आकार किसी कार के जितना बड़ा होता है. तथा इसके दिल का वजन एक हाथी के वजन के बराबर होता है. यह दिल एक मिनट में सिर्फ 4 से 8 बार ही धड़कता है.
  • इस विशाल जीव के जीभ का वजन 3000 किलोग्राम होता है. ब्लू व्हेल के दिमाग का वजन सबसे कम होता है. इसके दिमाग का वजन मात्र 7 किलोग्राम होता है.
  • दुनिया के सबसे बड़े जीव को चलाने के लिए 5000 लीटर ऑक्सीजन की जरूरत होती है. ब्लू व्हेल एक बार में 5000 लीटर ऑक्सीजन फेफड़ो में लेती है.
  • अगर ब्लू व्हेल अपने फेफड़ो में एक बार ऑक्सीजन भर दे तो वह बिना अतिरिक्त ऑक्सीजन के 1 घंटे तक समुन्द्र के अंदर रह सकती है.
  • जन्म के वक्त ब्लू व्हेल के बच्चे का वजन 2700 किलोग्राम होता है. तथा इसकी लम्बाई 8 मीटर तक होती है. जन्म से 1 साल तक ब्लू व्हेल का बच्चा सिर्फ अपनी माँ का वसायुक्त दूध ही पिता है. तथा प्रत्येक दिन ब्लू व्हेल के बच्चे का वजन 90 किलोग्राम की दर से बढ़ता है. ब्लू व्हेल का बच्चा छ महीने में ही 40 फिट तक बढ़ जाता है.
  • इस विशालकाय जीव का सबसे पसंदीदा खाना क्रिल मछली है. क्रिल एक छोटी मछली होती है. तथा यह समुन्द्र के अंदर झुण्ड में रहती है. तथा एक ब्लू व्हेल पुरे दिन में 4 टन क्रिल मछलिया खा सकती है
  • वैज्ञानिको के अनुसार ब्लू व्हेल का स्वभाव जिंदादिल होता है.

मेंढक के हृदय में कितने कक्ष होते हैं | मेंढक क्या खाता है

निष्कर्ष

इस आर्टिकल (विश्व का सबसे बड़ा जीव कौनसा है | vishva ka sabse bada jeev kaun sa hai) को लिखने का उद्देश्य आपको विश्व के सबसे बड़े जीव ब्लू व्हेल के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कराना है. ब्लू व्हेल समुन्द्र के अंदर रहने वाला विश्व का सबसे बड़ा जीव होता है. तथा यह इन्सानो की तरह की स्तनधारी जीव है. जिसे साँस लेने के लिए बार बार समुन्द्र के बहार आना होता है. इसका वजन हाथी से 40 गुना ज्यादा होता है. तथा इसके दिल का वजन ही केवल एक हाथी के वजन के बराबर होता है.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थापना कब हुई थी

विश्व व्यापार संगठन का मुख्यालय कहा हैं – सम्पूर्ण जानकारी

UNO का मुख्यालय कहा हैं | संयुक्त राष्ट्र संघ इतिहास और उद्देश्य

आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हैं. यह हमे तभी पता चलेगा जब आप हमे निचे कमेंट करके बताएगे. यह आर्टिकल विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओ की दृष्टी से भी महत्वपूर्ण हैं. इसलिए इस आर्टिकल को उन लोगो और दोस्तों तक पहुचाए जो प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. क्योंकि ज्ञान बाटने से हमेशा बढ़ता हैं. धन्यवाद.

2 thoughts on “विश्व का सबसे बड़ा जीव कौनसा है | हाथी से 40 गुना वजनी जीव”

Leave a Comment

x