विश्व व्यापार संगठन का मुख्यालय कहा हैं – सम्पूर्ण जानकारी

विश्व व्यापार संगठन का मुख्यालय कहा हैं | विश्व व्यापार संगठन क्या है | vishva vyapar sangathan ka mukhyalay kahan hai | विश्व व्यापार संगठन के प्रमुख मुद्दे क्या है – किसी भी देश की आर्थिक स्थिति उस देश के कृषि और व्यापार पर निर्भर करती हैं. देश के आंतरिक परिवेश में व्यापार करना बहुत आसान रहता है. लेकिन जब कोई देश किसी अन्य देश के साथ व्यापारी समझौता करता है. तो कानूनी रूप से बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. क्योंकि प्रत्येक देश की नीति और कानून भिन्न होते हैं. किसी दो देशों के बीच व्यापार को सरल बनाने का कार्य विश्व व्यापार संगठन का होता है.

इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि विश्व व्यापार संगठन क्या है तथा यह किस प्रकार से कार्य करता है इस आर्टिकल में हम विश्व व्यापार संगठन के मुख्यालय और अध्यक्ष की जानकारी भी प्राप्त करेंगे.

vishva-vyapar-sangathan-ka-mukhyalay-kahan-hai-kya-hain-adhyaksh-1

विश्व व्यापार संगठन का मुख्यालय कहा हैं | vishva vyapar sangathan ka mukhyalay kahan hai

विश्व व्यापार संगठन का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जेनेवा में हैं.

विश्व व्यापार संगठन का अध्यक्ष कौन हैं?

विश्व व्यापार संगठन का अध्यक्ष एन्गोज़ी ओकोंजो-इवेला हैं. यह संगठन की पहली महिला अध्यक्ष भी हैं.

एमनेस्टी इंटरनेशनल का मुख्यालय कहा हैं – सम्पूर्ण जानकारी

विश्व व्यापार संगठन क्या है?

विश्व व्यापार संगठन एक अंतरराष्ट्रीय संगठन हैं. जो अंतराष्ट्रीय व्यापार करने के लिए सदस्य देशो के नियमो की समीक्षा करता है. इस संगठन की स्थापना सन 1995 में द्वितीय युद्ध के पश्चात की गई थी. तथा इस संगठन का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय व्यापारीक ढांचे में सुधार करना तथा एक व्यावहारिक कार्यप्रणाली विकसित करना है.

विश्व व्यापार संगठन को अंग्रेजी में ‘वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन’ (World Trade Organization) कहा जाता है. तथा इस संगठन का मुख्यालय जेनेवा में है. जहां पर इस संगठन से जुड़े प्रमुख सचिव और निदेशक निवास करते हैं. जेनेवा में स्थित सचिवालय में कुल 551 लोग कार्यरत हैं. जिसमे वकील, अर्थशास्त्री, संचार विशेषज्ञ इत्यादि शामिल होते हैं.

vishva-vyapar-sangathan-ka-mukhyalay-kahan-hai-kya-hain-adhyaksh-2

सचिवालय संगठन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण प्रबन्धन और प्रशासनिक कार्य को संभालता हैं. इस सचिवालय के पास कानून बनानी की कोई शक्ति विद्यमान नहीं है. लेकिन यह सचिवालय कानून बनाने और निर्णय लेने वाले सरकारों और संगठनो को सेवाएं और परामर्श प्रदान करता हैं.

यूनिसेफ का मुख्य्यालय कहा हैं | यूनिसेफ के बारे में जानकारी

विश्व व्यापार संगठन कैसे कार्य करता हैं?

विश्व व्यापार संगठन एक विश्वसनीय संस्थान की भांति कार्य करती हैं. तथा इस संगठन में विभिन्न निकाय होते हैं. यह निकाय अपने कार्य के लिए जिम्मेदार होते हैं. यह निकाय निम्न अनुसार हैं:

मंत्रिस्तरीय सम्मेलन

यह दल विश्व व्यापार संगठन का शासी निकाय हैं. यह संगठन की योजनाओं की रणनीति को तैयार करता है. यह संगठन के प्रत्येक समझौते पर अंतिम निर्णय लेने के लिए जिम्मेदार है. इस सम्मेलन में सदस्य देशों के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री शामिल होते हैं.

कैबिनेट मिशन भारत कब आया था |अंतरिम सरकार का गठन

सामान्य काउंसिल

व्यवहारिक रूप से यह संगठन के द्वारा ज्यादातर मामलों का फैसला लेने वाला मुख्य अंग है. इस काउंसिल में सभी सदस्य देशो के वरिष्ठ प्रतिनिधि होते हैं. यह काउंसिल अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन के प्रतिदिन के कारोबार और प्रबंध से जुड़े कार्यों के लिए जिम्मेदार होता है. सामान्य काउंसिल संघ अन्य निकाय के कार्यो की समीक्षा भी करता हैं.

व्यापार नीति समीक्षा निकाय

सगठन का यह दल संगठन के सभी सदस्य देशों के व्यापार की नीति, नियम तथा कानूनों की समीक्षा करता है. इसमें संघ के सभी सदस्य होते हैं. अगर अंतरराष्ट्रीय व्यापार में किसी दो देशों के बीच में कुछ विवाद हुआ हो. तो वह देश अपनी अपील विवान निपटान निकाय के समक्ष कर सकते हैं. यह संगठन के विवाद समाधान की प्रक्रिया को प्रभावशाली बनाने और फैसलों से जुड़े कार्य की प्रगतिशीलता के लिए जिम्मेदार हैं.

साइमन कमीशन भारत कब आया था | साइमन कमीशन के अध्यक्ष कौन थे

वस्तुओं और सेवाओ का व्यापार परिषद

यह आयोग सभी सदस्य देशों के बीच वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार में हुए आम और विशेष समझौतों की समीक्षा करता है. यह जनरल काउंसिल के जनादेश के तहत काम करता है.

व्यापार संगठन के उद्देश्य क्या हैं | विश्व व्यापार संगठन के प्रमुख मुद्दे क्या है | विश्व व्यापार संगठन के प्रमुख कार्य

विश्व व्यापार संगठन का प्रत्येक समझौता जटिल होता है क्योंकि इसमें बहुत सारे कानूनी पेच होते हैं. फिर भी विश्व व्यापार संगठन के उद्देश्य सरल शब्दों में हम निचे बता रहे है:

  • किसी भी देश को उसके व्यापार भागीदारी देश के व्यापार संबंध में कोई भी भेदभाव नहीं होना चाहिए.
  • अंतरराष्ट्रीय व्यापार को प्रोत्साहन देने के लिए स्पष्ट और व्यावहारिक नीति होनी चाहिए. जिसके अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय व्यापार की बाधाओं को कम करना, सीमा शुल्क को नियंत्रित करना, आयात और निर्यात के प्रतिबंध को नियंत्रित करना इत्यादि शामिल होना चाहिए.
  • अंतराष्ट्रीय व्यापार सगठन दो देशो के बिच समझौतों की समीक्षा करता हैं. और सुनिश्चित करता है कि विदेशी कंपनियां निवेशक और सरकार अंतरराष्ट्रीय व्यापार में अपने स्तर पर बाधाओ को मनमाने ढंग से नहीं बढ़ाएं.
  • अनुश्चित प्रथाओ को फैलने से रोकना अन्तराष्ट्रीय व्यापार व्यापार के मुख्य उद्देश्य में शामिल हैं.
  • एक प्रभावशाली अंतराष्ट्रीय व्यापार की निति के साथ रोजगार, विकास और आर्थिक को प्रोत्साहन करना.
  • आयात और निर्यात के करो को नियंत्रित करके वस्तु की लागत को यथासंभव कम करना.
  • एक स्थिर निवेश के अवसर का निर्माण करना.

झंडा समिति के अध्यक्ष कौन थे | डॉ राजेंद्र प्रसाद का जीवन परिचय

निष्कर्ष

इस आर्टिकल (विश्व व्यापार संगठन का मुख्यालय कहा हैं | विश्व व्यापार संगठन क्या है | vishva vyapar sangathan ka mukhyalay kahan hai | विश्व व्यापार संगठन के प्रमुख मुद्दे क्या है) को लिखने का हमारा उद्देश्य आपको विश्व व्यापार संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी देना हैं. विश्व व्यापार संगठन का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जेनेवा में हैं. विश्व व्यापार संगठन अध्यक्ष एन्गोज़ी ओकोंजो-इवेला हैं. यह संगठन की पहली महिला अध्यक्ष भी हैं. यह एक अंतरराष्ट्रीय संगठन ने जो अंतराष्ट्रीय व्यापार करने के लिए सदस्य देशो के नियमो की समीक्षा करता है.

निति आयोग के अध्यक्ष कौन होता हैं – निति आयोग की स्थापना कब की गई थी

क़ुतुब मीनार कहा स्थित हैं | क़ुतुब मीनार लम्बाई, निर्माण, सरचना

काला सोना किसे कहते हैं | कोयला कैसे बनता है – सम्पूर्ण जानकारी

कर्क रेखा किस राज्य से नहीं गुजरती है – कर्क रेखा किसे कहते हैं

आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हैं. यह हमे तभी पता चलेगा जब आप हमे निचे कमेंट करके बताएगे. यह आर्टिकल विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओ की दृष्टी से भी महत्वपूर्ण हैं. इसलिए इस आर्टिकल को उन लोगो और दोस्तों तक पहुचाए जो प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. क्योंकि ज्ञान बाटने से हमेशा बढ़ता हैं. धन्यवाद.

x